Get App

Farah Khan: 'वो ऑस्कर के हकदार...' Dhurandhar में अक्षय खन्ना ने मचाया धमाल, फराह खान भी हुईं मुरीद

Farah Khan Post: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में अक्षय खन्ना की जबरदस्त एक्टिंग ने सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच फराह खान का एक पोस्ट वायरल हो गया है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2025 पर 10:45 AM
Farah Khan: 'वो ऑस्कर के हकदार...' Dhurandhar में अक्षय खन्ना ने मचाया धमाल, फराह खान भी हुईं मुरीद
Farah Khan Post: ‘धुरंधर’ एक्शन, रोमांच और थ्रिल से भरपूर फिल्म साबित हुई है।

आदित्य धर की नई स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म की कहानी अपने शुरुआती सीन से ही दर्शकों को बांधकर रखती है और इसके सस्पेंस, एक्शन और रोमांच ने सभी को आकर्षित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग सबसे बड़ी ताकत साबित हुई है। उनकी दमदार परफॉर्मेंस, स्टंट और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों को प्रभावित किया है। सिनेमाघरों में लोग उनके हर सीन पर तालियों से उनका स्वागत कर रहे हैं। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अरजुन भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।

हर एक स्टार ने अपने किरदार में जान डाल दी है और फिल्म की कहानी को और भी रोमांचक बना दिया है। इस फिल्म का एक्शन पैक्ड स्टोरीलाइन और स्टार कास्ट के दमदार अभिनय ने इसे इस साल की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

अक्षय खन्ना की एक्टिंग बनी हाइलाइट

फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है और उनकी एक्टिंग को सबसे ज्यादा तारीफ मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग अक्षय की एक्टिंग की जमकर चर्चा कर रहे हैं। कई लोग तो कह रहे हैं कि फिल्म देखने का असली मजा अक्षय की वजह से ही आया। उनकी परफॉर्मेंस को देखकर फराह खान भी मुरीद हो गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की। फराह ने लिखा कि “अक्षय खन्ना ऑस्कर डिजर्व करते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें