Get App

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने हिंदी में 'नमस्कार' से की स्पीच की शुरुआत, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बाफ्टा 2026 में अपनी स्पीच की शुरुआत हिंदी में करते हुए सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:10 AM
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने हिंदी में 'नमस्कार' से की स्पीच की शुरुआत, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
बाफ्टा के मंच पर आलिया भट्ट ने हिंदी में 'नमस्कार' बोल जीता लोगों का दिल...

Alia Bhatt: बाफ्टा मंच पर पहली बार पहुंच आलिया भट्ट ने रविवार को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार समारोह में देसी अंदाज का तड़का लगाया। मंच पर प्रजेंटर के रूप में आकर, अभिनेत्री ने अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी में "नमस्कार" से की।

बाफ्टा 2026 में आलिया ने गैर-अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को पुरस्कार दिया। अपनी स्पीच शुरू करते हुए, अभिनेत्री ने दर्शकों को हिंदी में नमस्कार और फिर अपनी बात समझाने के लिए अंग्रेजी में भई बात की। “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेज़ी में नहीं है।

अभिनेत्री ने आगे कहा, “अभी सबटाइटल्स की ज़रूरत नहीं है। मैं हिंदी में बस इतना कह रही थी कि अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेज़ी में नहीं है। क्योंकि भले ही फिल्म अनगिनत आवाज़ों में बोलती है, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा का सम्मान करते हैं। वह भाषा हम सभी बोलते हैं। हमारे नामांकित कलाकार भी ऐसा ही करते हैं।

इस श्रेणी में नामांकित फिल्मों में इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट, द सीक्रेट एजेंट, सेंटिमेंटल वैल्यू, सिरात और द वॉइस ऑफ हिंद रजब शामिल थीं। सेंटिमेंटल वैल्यू ने यह पुरस्कार जीता। सोशल मीडिया पर आलिया के हिंदी में स्पीच शुरू करने का एक वीडियो सामने आया है और यह ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा है, कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पल को ऐतिहासिक बता रहे हैं और वैश्विक मंच पर अपनी जड़ों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें