Get App

Allu Sirish And Nayanika Reddy: अल्लू अर्जुन के भाई की प्री-वेडिंग में साउथ सितारों की महफिल, राम चरण से नागार्जुन तक पहुंचे ये मेहमान

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश जल्द ही नयनिका रेड्डी के साथ शादी करने वाले हैं। शादी से पहले वेडिंग समारोह जारी हैं। हाल ही में हुई प्री-वेडिंग पार्टी में राम चरण, नागार्जुना समेत कई बड़े फिल्मी सितारे शामिल हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 10:34 AM
Allu Sirish And Nayanika Reddy: अल्लू अर्जुन के भाई की प्री-वेडिंग में साउथ सितारों की महफिल, राम चरण से नागार्जुन तक पहुंचे ये मेहमान
Allu Sirish And Nayanika Reddy: अल्लू सिरीश और नयनिका की पहली मुलाकात 2023 में एक पार्टी के दौरान हुई थी।

पैन इंडिया स्टार Allu Arjun के छोटे भाई और अभिनेता Allu Sirish इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सिनेमा की दुनिया से जुड़े इस परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं, क्योंकि अल्लू सिरीश अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर Nayanika Reddy के साथ 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।शादी से पहले ही जश्न का माहौल बन चुका है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

फैंस भी इस खास मौके पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्मी सितारों से सजे इन आयोजनों ने इस शादी को और भी खास बना दिया है। साफ है कि यह शादी सिर्फ पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि स्टार स्टडेड इवेंट बन चुकी है।

प्री-वेडिंग पार्टी में सितारों का मेला

हाल ही में कपल ने एक ग्रैंड प्री-वेडिंग पार्टी रखी, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल हुए। इस खास मौके पर राणा दग्गुबाती, ‘पुष्पा’ के निर्देशक डायरेक्टर सुकुमार, डायरेक्टर एटली, एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण इस फंक्शन में शामिल हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें