Get App

Amaal Mallik: अमाल मलिक ने परिवार से रिश्ता तोड़ने पर तोड़ी अपनी चुप्पी, कही ये बात

Amaal Mallik: अमाल मलिक ने परिवार से रिश्ता तोड़ने वाले वायरल पोस्ट पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान से उनके माता-पिता को ठेस जरूर पहुंची है। लेकिन इस पूरे मामले के बाद उनका परिवार अब पहले से थोड़ा और करीब आ गया है। शायद मेरी पोस्ट अचानक लग सकती है, लेकिन ये एक लंबे समय से जमा हो रही इमोशन्स का नतीजा थी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 17, 2025 पर 5:06 PM
Amaal Mallik: अमाल मलिक ने परिवार से रिश्ता तोड़ने पर तोड़ी अपनी चुप्पी, कही ये बात
Amaal Mallik: अमाल मलिक ने अपने पोस्ट के बाद परिवार में आए बदलावों के बारे में बात की

Amaal Mallik: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक इस समय काफी चर्चा में है। कुछ महीनों पहले सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार से सारे रिश्ते खत्म करने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई अरमान मलिक से बढ़ती दूरियों के लिए अपने माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया था। अब अमाल मलिक ने इस वायरल पोस्ट पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान से उनके माता-पिता को ठेस जरूर पहुंची है। लेकिन इस पूरे मामले के बाद उनका परिवार अब पहले से थोड़ा और करीब आ गया है।

पोस्ट के बाद फैमिली और करीब आई

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अमाल मलिक ने अपने उस पोस्ट के बाद परिवार में आए बदलावों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता अब सब समझते हैं। इस पोस्ट ने हमें एक परिवार के तौर पर और भी करीब ला दिया है। हां उन्हें थोड़ी तकलीफ जरूर हुई थी, लेकिन उन्होंने समझा कि उनका बेटा बहुत कुछ महसूस कर रहा था और हम उसकी भावनाएं समझने में पीछे रह गए थे।"

गायक अमाल मलिक ने आगे कहा, "उस पोस्ट के बाद हमारा रिश्ता पहले से भी ज्यादा खास और खूबसूरत हो गया है। कुछ लोग भले ही ये कह रहे हों कि मैंने अपने परिवार को तोड़ दिया, लेकिन सच तो ये है कि इससे हमारा परिवार और करीब आ गया है। अब हम पहले से ज्यादा मजबूत और खुश हैं और खुलकर बात कर पा रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें