Get App

Anupama Spoiler: पराग पर लगेगा फ्रॉड का आरोप, कोठारी हाउस में मचेगा हाहाकार

Anupama Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ दर्शकों को लगातार नए ट्विस्ट और टर्न से चौंकाता रहा है। रुपाली गांगुली के इस शो में अब एक और बड़ा धमाका होने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी का फोकस पराग पर शिफ्ट होगा, जिस पर धोखाधड़ी (फ्रॉड) का गंभीर आरोप लगने वाला है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 5:20 PM
Anupama Spoiler: पराग पर लगेगा फ्रॉड का आरोप, कोठारी हाउस में मचेगा हाहाकार

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली के किरदार अनुपमा के इर्द-गिर्द घूमती कहानी अब कोठारी परिवार के लिए मुसीबत बन गई है। एग्जीबिशन की भव्य सफलता के जश्न के बीच पराग पर नकली जेवर बेचने का गंभीर आरोप लगने वाला है। गौतम और माही इस साजिश के सूत्रधार बनकर जीत का उत्सव मना रहे हैं, जबकि पराग की इज्जत दांव पर लटक रही है।

ट्विस्ट से भरा आगामी एपिसोड

शो के लेटेस्ट ट्रैक में अनुपमा टीना और अर्जुन को उनकी करतूतों का आईना दिखा रही है। घर में चोरी का माहौल बनने के बाद पराग राही और प्रेम से सवाल-जवाब कर रहे हैं। राही को शक है कि माही और गौतम ने हीरे चुराए या बदले हैं। ख्याति भी यही सोच रही है। पराग गुस्से से लाल हो जाते हैं और चेतावनी देते हैं कि अगर ये दोनों दोषी पाए गए, तो माफी कोई नहीं मिलेगी। लेकिन असलियत में गौतम ने चाल चली है, जिससे पराग का बाजार में नाम खराब हो रहा है। लोग उनके घर पहुंचकर बेइज्जती करने लगेंगे।

दूसरी ओर, अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर है। टीना-अर्जुन अपने माता-पिता को मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अनुपमा सबूतों के साथ उनकी पोल खोल देती है। वे गिड़गिड़ाते हैं और माफी मांगते हैं। अनुपमा उन्हें घर से निकाल देती है और अहमदाबाद लौटने की योजना बनाती है। पुलिस का आना भी तय है, जो कोठारी हाउस को हिलाकर रख देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें