Ramayana: हनुमान जयंती पर हिंदी सिनेमा की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में भी भगवान राम के लुक से पर्दा उठ गया है। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से पहले भी कई अभिनेता श्रीराम की भूमिका निभा चुके हैं। इसके बाद इन अभिनेताओं की लाइफ में बड़े बदलाव आए हैं।
