Asha Bhosle Networth: 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा भोसले को अब भारत में एक महान कलाकार के तौर पर जाना जाता है। मनोरंजन जगत को अनगिनत सदाबहार हिट गाने देने वाली भोसले को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाज़ा गया है, जिनमें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे ज़्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के तौर पर 'गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' से भी पहचान मिली है।
