सलमान की 'मातृभूमि' के बाद अब आयुष्मान की फिल्म का नाम बदलने की खबर! जानें क्या है अपडेट

इस वक्त कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग चल रही है, जिनमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अगली फिल्म भी शामिल है। सूरज बड़जात्या के साथ यह फिल्म बन रही है, जिसका नाम था 'ये प्रेम मोह लिया है'। लेकिन हाल ही में सलमान खान की फिल्म का नाम बदलने के बाद, अब इस फिल्म के नाम बदलने की चर्चा भी तेज हो गई है

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement
फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर चल रही है

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म के शूट में व्यस्त हैं। शुरू में यह फिल्म BATTLE OF GALWAN के नाम से जानी जा रही थी, लेकिन हाल ही में एडिशनल सीन शूट होने के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया। यह बदलाव फैंस के लिए निश्चित ही एक बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है, क्योंकि फिल्म का पुराना नाम पहले ही काफी चर्चा में था। फिल्म के नए नाम के साथ ही मेकर्स ने इसे और ज्यादा ग्रैंड बनाने की तैयारी कर रखी है। फिलहाल फिल्म के री-शूट का काम लगभग 40 दिन तक जारी रहेगा, जिसमें कई अहम और जटिल सीन शामिल हैं।

खबरें हैं कि फिल्म में एक चाइनीज गाना भी रखा जाएगा, जो कहानी और एक्शन को और रोमांचक बनाएगा। फैंस इस नए नाम और नए सीन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म के अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सूरज बड़जात्या की फिल्म का भी नाम बदलने की चर्चा


सलमान खान को प्रेम बनाने वाले डायरेक्टर सूरज बड़जात्या भी अपनी नई फिल्म के नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नया टाइटल ‘यह प्रेम मोह माया है’ रखा जा सकता है। मेकर्स जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे।

फिल्म की स्टारकास्ट और शूटिंग

‘यह प्रेम मोल लिया’ में शाद रंधावा, अनुपम खेर, सीमा पाहवा और सुप्रिया पाठक भी शामिल हैं। यह फिल्म महावीर जैन और सूरज बड़जात्या की दूसरी कोलैबोरेशन है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर चल रही है और पिछले साल 1 नवंबर से शुरू हुई थी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि बड़जात्या की फिल्म में आयुष्मान खुराना का नया अंदाज कैसा होगा।

Dhurandhar: The Revenge Advance Booking: धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, ₹200 करोड़ कमाकर जवान-एनीमल को पछाड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।