Get App

Badshah: ISKON में चिकन खाने वाले लड़के पर बादशाह का फूटा गुस्सा, बोले- ये लड़का चिकन का नहीं चप्पलों का भूखा...

Badshah: सोशल मीडिया पर बीते दिनों वारयल हुए एक युवक के वीडियो ने बवाल मचा दिया। वीडियो में अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट में जानबूझकर केएफसी का चिकन बर्गर खाता दिखता है, साथ ही लोगों को परेशान भी करता है। वायरल वीडियो पर बादशाह ने भी रिएक्ट किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 11:22 AM
Badshah: ISKON में चिकन खाने वाले लड़के पर बादशाह का फूटा गुस्सा, बोले- ये लड़का चिकन का नहीं चप्पलों का भूखा...

Badshah: सावन के पावन महीने में मांसाहारी लोग भी एक महीने के लिए सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। पूरा देश आस्था में डूबा है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचा दी है। वीडियो को देख लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ये वीडियो ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट का है, जहां एक अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक ने जानबूझकर चिकन बर्गर खाया और लोगों को काफी परेशान भी किया। अब इस रैपर बादशाह ने रिएक्ट किया है।

गोविंदा रेस्टोरेंट ISKCON द्वारा सचालित किया जाता है। यहां पर शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है। खास बात ये हैं कि मास-मछली तो दूर की बात है, यहां पर लहसुन-प्याज का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक पहले ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट के स्टाफ से जानबूजकर नॉन-वेज खाना के बारे में पूछता है, जिस पर उसे मना किया जाता है।

लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। लड़का बार-बार वहां के स्टाफ से नॉन वेज खाने को लेकर सवाल करता है। स्टाफ उसे बोर्ड पढ़ने को कह देते हैं। बाहर बोर्ड पर लिखा होता है कि यहां नॉन वेज नहीं मिलता है और खाने में लहसुन-प्याज भी नहीं पड़ता है। स्टाफ के बार-बार मना करने के बाद लड़का अपने बैग में से केएफसी का चिकन बर्गर काउंटर पर रखता है। फिर खाने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें