Get App

Bella Thorne: प्रियंका चोपड़ा पर लगा एयरपोर्ट पर फैंस को हायर करने का आरोप, बेला थॉर्न ने देसी गर्ल का किया सपोर्ट

Bella Thorne: सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ फैंस उनके पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद देसी गर्ल को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 20, 2025 पर 11:01 AM
Bella Thorne: प्रियंका चोपड़ा पर लगा एयरपोर्ट पर फैंस को हायर करने का आरोप, बेला थॉर्न ने देसी गर्ल का किया सपोर्ट
प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में आईं हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला थॉर्न

Bella Thorne: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं, जिसे देख कई लोगों ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक एयरपोर्ट पर ऑटोग्राफ लेने के लिए फैंस को हायर किया था। अब, हॉलीवुड अभिनेत्री बेला थॉर्न ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि प्रियंका ऐसा कुछ कर सकती हैं।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में, वही दो फैंस कुछ ही मिनटों में दो बार प्रियंका के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले एयरपोर्ट के एंट्री पर और फिर मीडिया के सामने, उनका ऑटोग्राफ मांगते हुए।

प्रियंका दोनों बार उनकी बात मानती नज़र आईं। एक ही फैंस के दो अलग-अलग जगहों पर बार-बार दिखाई देने से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लोगों का कहना है कि ये तमाशा उनकी पीआर टीम ने उनके एयरपोर्ट आउटिंग को लेकर बज पैदा करने के लिए ऑर्गनाइज किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें