Get App

Bhagyashree: भाग्यश्री ने आज की फिल्मों में दिखाई जाने वाली इंटीमेसी को नॉनसेंस कहा, बोली- इसके बिना भी स्टोरी शानदार हो सकती है

Bhagyashree: भाग्यश्री, जिन्होंने 'मैंने प्यार किया' से हर किसी का दिल जीत लिया था, 90 के दशक से लेकर अब तक सिनेमा के विकास पर खुलकर बात करती नजर आईं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 10:48 AM
Bhagyashree: भाग्यश्री ने आज की फिल्मों में दिखाई जाने वाली इंटीमेसी को नॉनसेंस कहा, बोली- इसके बिना भी स्टोरी शानदार हो सकती है
भाग्यश्री ने कि आज की फिल्मों में बिना जरूरत के इंटीमेसी परोसी जा रही है।

Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की और रातोंरात फेम हासिल कर ली थी। हालांकि, उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। वैरायटी इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में भाग्यश्री ने 90 के दशक और आज के सिनेमा के बीच अंतर पर बात की और फिल्मों में बिना जरूरत इंटीमेसी दिखाने की आलोचना की।

जब भाग्यश्री से पूछा गया कि आज के सिनेमा में उन्हें कौन से बदलाव पसंद हैं और कौन से नापसंद, तो उन्होंने कहा, “सिनेमा समाज का आईना होता है। 90 के दशक में, यह मनोरंजन का एकमात्र साधन था, परिवार को एक साथ समय बिताने का एकमात्र मौका देने वाला मनोरंजन था। आज, परिवार छोटे हो गए हैं, लोग अधिक खुले विचार के हो गए हैं, और रचनात्मक कला के माध्यम अनेक हो गए हैं। इसलिए, ऑप्शन भी बहुत हैं।

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, हर तरह के दर्शक को खुश करना अब नामुमकिन हो गया है। फिल्में अलग-अलग गुटों, शैलियों, इंडी फिल्मों, आर्ट फिल्मों आदि में बंट गई हैं। मुझे सच में लगता है कि भले ही यथार्थवाद नया बाज़ार है, लेकिन ऐसी इंटीमेसी दिखाना ज़रूरी नहीं है जिससे आप अपने माता-पिता या बच्चों के साथ बैठे-बैठे असहज महसूस करें। कहानियां और तरीकों से भी मनोरंजक बनाई जा सकती हैं।”

उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि 90 के दशक में कहानियों में अल्फा मैन कैरेक्टर्स का बोलबाला था, जिससे अभिनेत्रियों के लिए शादी के बाद काम जारी रखने के अवसर कम हो गए। उन्होंने आगे कहा कि कामकाजी महिलाएं समाज के लिए अभी भी एक नई अवधारणा हैं, लेकिन अधिक शिक्षित महिलाओं के आगे आने से महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव आया है। उन्होंने शादी के बाद महिलाओं को काम करने के लिए प्रोत्साहित करने और समर्थन देने के लिए पुरुषों की सराहना भी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें