Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाल ही में कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी का एलिमिनेशन हुआ है। रियलिटी शो से अचानक बाहर होने के बाद, मृदुल ने पिंकविला के साथ हुई बातचीत में अपने एलिमिनेशन और घर वालों के बारे में खुलकर बात की है। मृदुल का मानना है कि उनका एलिमिनेशन जनता के वोटों या गेमप्ले के कारण नहीं हुआ। बल्कि, उन्हें लगा कि यह "शुरू से ही निर्माताओं ने तय कर रखा" था। उन्होंने बताया कि बिग बॉस 19 के घर में कुछ हंगामों को इस तरह से दिखाया गया कि उन्हें विलेन लगे, जिससे दर्शक उनके खिलाफ हो जाएं।
