Get App

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में पूरी-सब्जी को लेकर मचा बवाल, जिशान और कुनिका के बीच हुआ भयंकर बहस

Bigg Boss 19: आज के एपिसोड की शुरुआत होते ही माहौल गरम हो गया। नेहल ने अभिषेक और फरहाना की नजदीकियों पर सवाल उठाए और अशनूर से नाराजगी जताई कि उन्होंने दोस्त होते हुए भी अभिषेक को कुछ नहीं कहा। इस दौरान अशनूर का गुस्से वाला रूप सामने आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2025 पर 12:02 AM
Bigg Boss 19:  बिग बॉस के घर में पूरी-सब्जी को लेकर मचा बवाल, जिशान और कुनिका के बीच हुआ भयंकर बहस
आइए जानते हैं बिग बॉस के घर में आज क्या-क्या हुआ

'बिग बॉस 19' का एपिसोड हर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, इसमें काफी ट्विस्ट दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस 19 का घर एक बार फिर टेंशन और लड़ाइयां देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में जहां घरवालों को नया कैप्टन मिला था तो वहीं आज घर में पूरी को लेकर लड़ाई हो गई। आज के एपिसोड में घर में जीशान कादरी और कुनिका के बीच खाने को लेकर जोरदार लड़ाई हुई, जिसके बाद कुनिका रोने लगती है। आइए जानते हैं आज शो में क्या-क्या हुआ

अशनूर और नेहल में हुई बहस

आज के एपिसोड की शुरुआत होते ही माहौल गरम हो गया। नेहल ने अभिषेक और फरहाना की नजदीकियों पर सवाल उठाए और अशनूर से नाराजगी जताई कि उन्होंने दोस्त होते हुए भी अभिषेक को कुछ नहीं कहा। इस दौरान अशनूर का गुस्से वाला रूप सामने आया। अभिषेक ने घर में जारी विवादों के बीच अपने दोस्तों मृदुल, तान्या और आवेज को उनका साथ देने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने बताया कि मुश्किल वक्त में इनका सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है। वहीं तान्या ने भी साफ किया कि पोहा वाले मामले में वह पहले दिन से अभिषेक के साथ थीं।

बसीर घरवालों को दी सजा की धमकी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें