Get App

Mukesh Chabra: कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने यामी गौतम को बताया फिल्म की 'खामोश शक्ति', सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

Mukesh Chabra: फिल्म धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने यामी गौतम को फिल्म की 'खामोश शक्ति' बताते हुए उनकी सराहना की है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के दम पर महज तीन दिनों में ₹226.27 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 21, 2026 पर 4:56 PM
Mukesh Chabra: कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने यामी गौतम को बताया फिल्म की 'खामोश शक्ति', सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है 'धुरंधर: द रिवेंज'। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने रिलीज होते ही कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के बीच, मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक ऐसी बात कही है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मुकेश छाबड़ा ने अभिनेत्री यामी गौतम को इस फिल्म की सफलता के पीछे की 'खामोश शक्ति' (Quiet Strength) करार दिया है।

मुकेश छाबड़ा का भावुक पोस्ट

मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की। मुकेश ने लिखा कि पूरे देश में इस समय फिल्म के प्रदर्शन और इन दो दिग्गजों की चर्चा हो रही है, लेकिन उन्होंने विशेष रूप से यामी गौतम का आभार व्यक्त किया।

मुकेश छाबड़ा ने यामी के लिए लिखा, "इन सबके बीच, यामी गौतम का प्यार और आशीर्वाद ही वह खामोश शक्ति है, जो हर चीज के पीछे मजबूती से खड़ी रही।"* गौरतलब है कि यामी गौतम न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि निर्देशक आदित्य धर की पत्नी भी हैं और फिल्म के निर्माण के दौरान उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें