Hairstylist Aalim Hakim: सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने ऐलान किया है कि वे उन हस्तियों के साथ काम नहीं करेंगे, जिनके मैनेजर उनके साथ बदतमीजी से पेश आते हैं या पर्दे के पीछे काम करने वाले क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के साथ बदतमीजी करते हैं।

Hairstylist Aalim Hakim: सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने ऐलान किया है कि वे उन हस्तियों के साथ काम नहीं करेंगे, जिनके मैनेजर उनके साथ बदतमीजी से पेश आते हैं या पर्दे के पीछे काम करने वाले क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के साथ बदतमीजी करते हैं।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमने उन अभिनेताओं के साथ काम न करने का फैसला किया है, जिनकी टीमें किसी भी क्रिएटिव प्रोफेशनल या क्रू मेंबर के साथ बुरा बिहेब करती हैं, उन्हें नीचा दिखाती हैं। प्रतिभा सम्मान की हकदार है। मेहनत काइंडनेस की हकदार है। हर कलाकार सम्मान का हकदार है।”
फिल्म जगत के कई सदस्यों ने कमेंट सेक्शन में अपना समर्थन व्यक्त करते हुए आलिम के फैसले की सराहना की है। राजकुमार राव ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “बिल्कुल सही, सर। सम्मान और समानता दो जरूरी बातें हैं। गजराज राव ने लिखा, “आलिम हकीम, आपने खुलकर और स्पष्ट रूप से यह बात कही, इसके लिए आपको बहुत सम्मान।
वहीं फराह खान ने टिप्पणी की, “शाबाश आलिम। रूपाली गांगुली ने कहा, “बिल्कुल सही। अर्जुन कपूर ने लिखा, “मैं आपसे सहमत हूं @aalimhakim भाई। जोया अख्तर ने लिखा, “बिल्कुल सही। चित्रांगदा सिंह ने टिप्पणी की, “सहमत हूं! काजोल ने कमेंट सेक्शन में दो हाथ ऊपर उठाने वाले इमोजी शेयर किए। बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल, पुलकित सम्राट और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य लोगों ने भी विभिन्न इमोजी के जरिए अपना समर्थन दिखाया।
सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने पोस्ट में लिखा- “मैनेजर बेअदबी से बात करते, लोगों को अपमानित करते, बदतमीजी करते या निर्दोष क्रू सदस्यों पर अपना गुस्सा निकालते देखना दिल दहला देने वाला है — खासकर उन गलतियों के लिए जो वे करते ही नहीं है। किसी को भी दूसरे इंसान का अपमान करने का अधिकार नहीं है।”
इस तरह के व्यवहार के प्रभाव को बताते हुए, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट ने आगे कहा, “सबसे दुखद बात यह है कि… कभी-कभी अभिनेताओं को यह एहसास भी नहीं होता कि उनके टीम के लोगों के व्यवहार के कारण वैनिटी वैन के बाहर उनकी छवि, प्रतिष्ठा को कितना नुकसान पहुंच रहा है।
उनके पोस्ट में इंडस्ट्री में काम करने वाले क्रू सदस्यों द्वारा किए गए व्यक्तिगत डेडिकेशन का भी जिक्र है। आलिम ने कहा कि इनमें से कई कलाकार सन राइज से पहले ही अपने घर से निकल जाते हैं। घंटों खड़े रहते हैं। त्योहारों, जन्मदिनों, परिवार, नींद और शांति सब कुछ सफर करते हैं… सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके साथ काम करने वाला अभिनेता दिखने और महसूस करने में बिल्कुल बेहतरीन हो।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।