Get App

Cinema Ka Flashback: ऐश्वर्या राय को लेकर हुए झगड़े के बाद जब सलमान खान- Vivek Oberoi ने शेयर किया एक ही मंच, ऐसा था दोनों का रिएक्शन

Cinema Ka Flashback: जब ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय में जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इसके कुछ साल बाद दोनों एक्टर ने पहली बार एक अवॉर्ड शो में मंच साझा किया था, जिसमें दोनों का एक दूसरे के प्रति रिएक्श खूब वायरल हुआ। सामने होते हुए भी सलमान और विवेक ने एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखी थी।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 3:21 PM
Cinema Ka Flashback: ऐश्वर्या राय को लेकर हुए झगड़े के बाद जब सलमान खान- Vivek Oberoi ने शेयर किया एक ही मंच, ऐसा था दोनों का रिएक्शन

Cinema Ka Flashback: सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच हुए झगड़े की खबर दुनिया को हैं। बॉलीवुड की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल फाइट तब शुरू हुई जब ऐश्वर्या राय ने सलमान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू कर दिया था। तब से, कई तरह के दावे किए गए, लेकिन पूरा सच किसी को पता नहीं चला। ऐश्वर्या राय को लेकर हुए झगड़े के बाद, दोनों ने एक अवॉर्ड शो के दौरान मंच साझा किया था। जब सालों बाद वे मिले तो क्या हुआ था, आइए बताते हैं।

बॉलीवुड के एक अवॉर्ड शो के दौरान की बात है, जहां सलमान खान एक अन्य व्यक्ति के साथ पुरस्कार प्रेजेंटर के रूप में शो का हिस्सा बने थे। विनर की घोषणा करते समय यह पता चला कि विवेक ने कृष 3 में अपनी भूमिका के लिए अवॉर्ड जीता है। विवेक के नाम का ऐलान किया गया। जब विवेक मंच पर आए तो उन्होंने सलमान खान को पूरी तरह से इग्नोर किया। वहीं दूसरे प्रजेंटर से हाथ मिलाया और उनके साथ पोज़ दिया। इसी तरह, सलमान खान भी विवेक से किसी भी तरह की बातचीत करने से बचते दिखाई दिए। जब विवेक अपना पुरस्कार लेने मंच पर आए, तो वे पीछे हट गए।

यह झगड़ा तब शुरू हुआ था जब सलमान खान से ब्रेकअप के तुरंत बाद विवेक ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। यह दरार तब और गहरी हो गई जब विवेक ओबेरॉय ने अप्रैल 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर धमकी भरे कॉल करने के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बॉलीवुड के भाईजान ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते से काफी नाराज़ चल रहे हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बाद में मनोरंजन जगत में कड़ी प्रतिक्रिया का कारण बन गई और कई सहकर्मियों ने विवेक से दूरी बना ली। यहां तक की उनका करियर भी दांव पर लग गया।

कई सालों बाद में विवेक ने यह स्वीकार किया कि उनकी ये हरकत नासमझी से भरी हुई थीं। 2009 में, एक अवॉर्ड शो के दौरान, स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद, उन्होंने सलमान खान से सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी मांगी थी। विवेक ने कान पकड़कर माफ़ी मांगी, लेकिन सलमान खान ने इसे स्वीकार नहीं किया और अपनी बात पर आज तक अड़े हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें