साउथ सिनेमा के धुरंधर डायरेक्टर एटली एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी बना रहे हैं। अल्लू अर्जुन की अगली मेगा फिल्म AA22XA6 में दीपिका का अलग अवतार दिखेगा, जिसकी झलक एटली ने खुद दी है। 'जवान' की कामयाबी के बाद ये उनकी दूसरी जोड़ी है। एटली ने दीपिका को अपना 'लकी चार्म' बताते हुए कहा कि मां बनने के बाद उनकी ये पहली फिल्म होगी और दर्शक एकदम नया रूप देखेंगे।
