Get App

India First Quarter BO Performance: जनवरी से मार्च तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का ऐसा रहा परफॉमेंस, 'धुरंधर 2' ने लगाए चार चांद

India First Quarter Box-office Performance: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहली तिमाही के एंड में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्मों ने लगभग 2 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रोफिट कमाया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 5:35 PM
India First Quarter BO Performance: जनवरी से मार्च तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का ऐसा रहा परफॉमेंस, 'धुरंधर 2' ने लगाए चार चांद
2026 के First Quarter में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने 2 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रोफिट कमाया है।

India First Quarter Box-office Performance: भारतीय बॉक्स ऑफिस ने 2026 की पहली तिमाही में ज़बरदस्त उतार-चढ़ाव देखा। बड़े बजट की भारी फ्लॉप फिल्मों से लेकर सुपरडुपर हिट और रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्मों तक, जनवरी-मार्च तक में सब कुछ देखने को मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहली तिमाही का एंड हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में कुल मिलाकर लगभग 2576 करोड़ के प्रोफिट के साथ हुआ - जो कुछ इंडस्ट्री के डॉमिनेंश और अलग रीजन में दर्शकों की बदलती प्रायोरिटी को दिखाता है।

30 बॉलीवुड फिल्में-1485.07 करोड़

हिंदी सिनेमा ने इस तिमाही में 30 फिल्मों से 1485 करोड़ का बिजनेस करके दबदबा बनाया, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई का लगभग 57 फीसद है। कई फ्लॉप फिल्मों के बीच, बॉलीवुड को कुछ सफल फिल्में भी मिलीं, जैसे "बॉर्डर 2" (329 करोड़), "मर्दानी 3" (52 करोड़) और "द केरल स्टोरी 2" (52 करोड़)। हालांकि, आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर द रिवेंज" ने पूरे देश में बॉलीवुड की शान में चार चांद लगा दिए। इस फिल्म ने अकेले ही 900 करोड़ (31 मार्च, 13वें दिन तक) की कमाई की, जो पहली तिमाही में हिंदी फिल्मों की कुल कमाई का लगभग 60 फीसद है। "धुरंधर" के सीक्वल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस तिमाही में अकेले ही राज किया और अब तक 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म "धुरंधर" ने 1 जनवरी से इस तिमाही में लगभग 117 करोड़ रुपये का प्रोफिट कमाया था, जबकि जेम्स कैमरून की "अवतार फायर एंड ऐश" ने लगभग 40 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जिससे कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 2700 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। जहां बड़े बजट की फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं मध्यम और छोटे बजट की फिल्मों को खास सफलता नहीं मिली। "अस्सी", "दो दीवाने शहर में", "ओ रोमियो", "तू या मैं", "इक्कीस" और "हैप्पी पटेल" जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें