Get App

Dil Luminati Tour का कमाल, दिलजीत के कॉन्सर्ट से करोड़ों की बरसात

Diljit Dosanjh: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का चर्चित दिल-लुमिनाटी टूर कमाई और लोकप्रियता दोनों के मामले में ऐतिहासिक साबित हुआ। दो महीनों तक चले इस म्यूजिक टूर के दौरान देश के 10 शहरों में शानदार कॉन्सर्ट आयोजित किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टूर से करीब 943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पैदा हुआ। साथ ही इस बड़े इवेंट ने लाइव इवेंट इंडस्ट्री और उससे जुड़े सेक्टरों में लगभग 1,18,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार किए

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 1:56 PM
Dil Luminati Tour का कमाल, दिलजीत के कॉन्सर्ट से करोड़ों की बरसात
दिलजीत का यह भव्य म्यूजिक सफर देश के कई बड़े शहरों में आयोजित हुआ।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने ग्लोबल दिल-लुमिनाटी टूर 2024 के जरिए भारत में म्यूजिक कॉन्सर्ट्स की दुनिया में नया इतिहास रच दिया। यह टूर कुछ ही महीनों में देश के कई बड़े शहरों में आयोजित हुआ और हर जगह फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिलजीत के लाइव परफॉर्मेंस, एनर्जी और स्टेज प्रेजेंस ने दर्शकों को खूब दीवाना बनाया। इस टूर की खास बात यह रही कि इसे सिर्फ एक म्यूजिक शो नहीं बल्कि बड़े स्तर का एंटरटेनमेंट इवेंट माना गया। हजारों लोगों की मौजूदगी में हुए इन कॉन्सर्ट्स ने लाइव म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टूर कमाई के मामले में भी काफी सफल रहा और भारत में आयोजित कॉन्सर्ट्स के बीच सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने वाला टूर बन गया। यही वजह है कि दिलजीत दोसांझ का यह टूर भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक नया मील का पत्थर माना जा रहा है

943 करोड़ रुपये का जबरदस्त रेवेन्यू

रिपोर्ट के मुताबिक इस टूर से कुल करीब 943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हुआ। इसमें लगभग 276 करोड़ रुपये सीधे कॉन्सर्ट से हासिल हुए, जबकि 553 करोड़ रुपये से अधिक अप्रत्यक्ष खर्चों से आए। इन खर्चों में ट्रैवल, टूरिज्म, होटल, खाने-पीने और स्थानीय सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां शामिल थीं। इससे साफ है कि एक म्यूजिक टूर भी अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को गति दे सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें