Get App

Dipika Kakar: शोएब इब्राहिम की इस हरकत पर दीपिका कक्कड़ ने जोड़े हाथ! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Dipika Kakar: शोएब इब्राहिम ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और दीपिका डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए अस्पताल जा रहे हैं। इस वीडियो में एक गाना चल रहा होता है, जिसे शोएब भी गा रहे होते हैं। दीपिका मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़कर उनसे गाना बंद करने को कहती नजर आईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 9:50 PM
Dipika Kakar: शोएब इब्राहिम की इस हरकत पर दीपिका कक्कड़ ने जोड़े हाथ! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अपनी सर्जरी करवाकर घर लौट चुकी है

Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर की गंभीर बिमारी से जूझ रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अपनी सर्जरी करवाकर घर लौट चुकी है। दीपिका घर लौट चुकी हैं लेकिन अभी भी उनका इलाज जारी है। वहीं दीपिका की इस बिमारी में उनके पति शोएब इब्राहिम उनका पूरा साथ दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का साथ मजबूती से निभा रहे हैं और हर पल को पॉजिटिव अंदाज में जीने की कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में शोएब इब्राहिम उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल लेकर गए। अस्पताल जाते समय शोएब ने एक वीडियो बनाया, जिसमें दोनों मुस्कुराते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शोएब ने शेयर किया वीडियो

शोएब इब्राहिम ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और दीपिका डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए अस्पताल जा रहे हैं। इस वीडियो में एक गाना चल रहा होता है, जिसे शोएब भी गा रहे होते हैं। दीपिका मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़कर उनसे गाना बंद करने को कहती नजर आईं। दीपिका मजाक में शोएब से कहती है, "कृपया, मैं आपसे विनती करती हूं।" इस वीडियो में दोनों दिल खोलकर हंसते दिखाई दे रहे हैं। शोएब ने यह मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "डॉक्टर विजिट हंसते हंसते।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें