बॉलीवुड एक्ट्रेस नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के रिसेप्शन ने बीती रात एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खास हलचल मचा दी। इस भव्य आयोजन में फिल्म और टीवी जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से माहौल को और भी खास बना दिया। ग्लैमरस डेकोर, कैमरों की फ्लैश लाइट और सितारों के स्टाइलिश अंदाज ने इस रिसेप्शन को चर्चा का केंद्र बना दिया। हर सेलेब अपने अलग-अलग फैशन स्टेटमेंट के साथ पार्टी में पहुंचा, जिससे सोशल मीडिया पर भी इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे।
हालांकि इस शानदार शाम में सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि कुछ खास मेहमानों की एंट्री ने भी लोगों का ध्यान खींचा। रिसेप्शन में हुई कुछ झलकियों और अचानक सामने आए चेहरों ने इस पार्टी को और भी ज्यादा सुर्खियों में ला दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की चुपचाप एंट्री
रिसेप्शन में दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर सिंह सिद्धू की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया। कैमरे देखते ही तलविंदर ने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये रही कि इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आईं।
ब्लैक सूट में डैशिंग अंदाज, मास्क में छुपी पहचान
तलविंदर सिंह सिद्धू ब्लैक सूट में बेहद डैशिंग लग रहे थे। वीडियो में दिखा कि मौनी रॉय उनका मास्क पहने और हाथ थामे कैमरे के सामने आती हैं, जबकि तलविंदर मीडिया से दूरी बनाए रखते नजर आए। उनके पीछे-पीछे दिशा पाटनी रेड आउटफिट में पहुंचीं, जिसमें उनका लुक काफी बोल्ड और ग्लैमरस लगा।
साथ आए, साथ दिखे नहीं… लेकिन साथ गए
हालांकि पार्टी के दौरान दिशा पाटनी और तलविंदर सिंह सिद्धू को एक-दूसरे के साथ खुलकर वक्त बिताते नहीं देखा गया, लेकिन दोनों रिसेप्शन से एक ही कार में रवाना हुए। इसी बात ने उनकी डेटिंग की चर्चाओं को और हवा दे दी।
कौन हैं तलविंदर सिंह सिद्धू?
28 वर्षीय तलविंदर सिंह सिद्धू एक पंजाबी सिंगर हैं, जो हमेशा अपनी पहचान को लेकर रहस्यमय बने रहते हैं। वो सार्वजनिक जगहों पर अक्सर मास्क में ही नजर आते हैं। हाल ही में दिशा पाटनी के साथ उनकी स्पॉटिंग और फिर मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि अब तक इस पर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।