Get App

Disha Patani: 'मुझे हमेशा से एक्शन पसंद है...', अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं दिशा पाटनी

Disha Patani: अपने हॉलीवुड डेब्यू द पोर्टल ऑफ फोर्स के बारे में बात करते हुए दिशा पटानी ने खुलासा किया कि वह इस बेहद खास प्रोजेक्ट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, जिसे अब रिलीज कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 09, 2026 पर 4:57 PM
Disha Patani: 'मुझे हमेशा से एक्शन पसंद है...', अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं दिशा पाटनी
यह फिल्म 'स्टैटीगॉर्ड्स होलीगॉर्ड्स सागा' की पहली फिल्म होने वाली है, जो कि सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म का डायरेक्शन केविन स्पेसी ने किया है।

Disha Patani: अभिनेत्री दिशा पटानी की पहली हॉलीवुड फिल्म "द पोर्टल ऑफ फोर्स" का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर हॉलीवुड में कदम रख दिया है। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए दिशा ने खुलासा किया कि वह इस बेहद खास प्रोजेक्ट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं।

अपने अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म में काम करना रोमांचकारी और डरावना दोनों था। लेकिन अगर आपको कुछ अच्छा करना है, तो रिस्क तो लेना होगा। दिशा ने आगे खुलासा किया, "आपको एहसास है कि कहानी कहना लैंग्वेज से परे है - स्क्रीन पर ईमानदारी जरूरी है। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और जो मैंने घरेलू मैदान पर सीखा है उसे वैश्विक मंच पर लाना अविश्वसनीय रूप से सशक्त महसूस कराता है। अपनी एक्टिंग स्किल्स को एक्सप्लोर करने का ये मेरे पास बड़ा मौका था। अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने के बाद मैंने बहुत कुछ सीखा है।

यह फिल्म 'स्टैटीगॉर्ड्स होलीगॉर्ड्स सागा' की पहली फिल्म होने वाली है, जो कि सुपरनैचुरल एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म का डायरेक्शन केविन स्पेसी ने किया है। 20 साल से ज्यादा समय बाद वे इस फिल्म से निर्देशन में कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ-साथ केविन स्पेसी, टायरेज गिब्सन और डॉल्फ लुंडग्रेन भी दिखाई देने वाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें