Get App

Ek Deewane Ki Deewaniyat Star Cast Fees: 'एक दीवाने की दीवानियत' के लिए हर्षवर्धन राणे ने बटोरी लाखों की फीस, सोनम बाजवा ने भी ली मोटी रकम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Star Cast Fees: फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' एक इमोशनल और ड्रामाटिक लव स्टोरी है, जिसमें हर्षवर्धन राणे की सशक्त एक्टिंग और सोनम बाजवा की सादगी मुख्य आकर्षण हैं। यह फिल्म प्यार, जुनून और प्रतिशोध के इर्द-गिर्द घूमती है और दिवाली वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर चुकी है।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 8:18 PM
Ek Deewane Ki Deewaniyat Star Cast Fees: 'एक दीवाने की दीवानियत' के लिए हर्षवर्धन राणे ने बटोरी लाखों की फीस, सोनम बाजवा ने भी ली मोटी रकम

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की स्टार कास्ट फीस और बजट का खुलासा हुआ है, जहां हर्षवर्धन राणे ने अपने करियर की सबसे महंगी फीस वसूल की है। इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन ने 2 से 3 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है, जबकि लीड एक्ट्रेस सोनम बाजवा को भी उनके किरदार के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए मिले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हर्षवर्धन आमतौर पर 1.5 करोड़ रुपए फीस लेते थे, लेकिन उनकी लोकप्रियता बढ़ने के बाद उन्होंने अधिक फीस वसूलना शुरू किया है। फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कुल बजट लगभग 30 करोड़ रुपए है।

फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई और इसके पहले दो दिनों में इसने 15 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली, जो उसके बजट का आधा से ज्यादा है। फिल्म के सफल होने के लिए इसे कम से कम 60 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा।

इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के अलावा सोनम बाजवा, शाद रंधावा और सचिन खेडेकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। शाद रंधावा को सपोर्टिंग रोल के लिए 60 से 70 लाख रुपए फीस मिली है, जबकि सचिन खेडेकर ने एक अपने किरदार के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें