बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे होते हैं जिनके पास टैलेंट तो भरपूर होता है, लेकिन किस्मत उनका साथ नहीं देती। संजय कपूर भी इन्हीं में से एक हैं। भाई बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बड़े-बड़े सितारों संग काम किया, फिर भी लीड हीरो कभी न बन सके। माधुरी दीक्षित जैसी धक-धक गर्ल के साथ 'राजा' फिल्म में रोमांस किया, जो हिट रही, लेकिन संजय का करियर उसकी छाया से बाहर न आ सका। आज भी लोग फिल्म को याद करते हैं पर संजय की फैनफॉलोइंग काफी कम है।
