Get App

BAFTA 2026: एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने 79वें EE BAFTA में की शिरकत, आलिया भट्ट, लियोनार्डो डिकैप्रियो और अन्य स्टार्स भी रहे मौजूद!

BAFTA 2026: रितेश सिधवानी 79वें EE BAFTA अवॉर्ड्स में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे, जहां आलिया भट्ट और हॉलीवुड स्टार्स भी मौजूद रहेंगे। एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘बूंग’ को बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, जो भारतीय सिनेमा के लिए वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 10:03 PM
BAFTA 2026: एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने 79वें EE BAFTA में की शिरकत, आलिया भट्ट, लियोनार्डो डिकैप्रियो और अन्य स्टार्स भी रहे मौजूद!

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह साल बेहद खास साबित हो रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक और निर्माता रितेश सिधवानी को 79वें EE BAFTA फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित समारोह 22 फरवरी 2026 को लंदन में आयोजित होगा, जहां दुनिया भर के सिनेमा जगत के दिग्गज एक साथ जुटेंगे।

इस ग्लैमरस शाम में रितेश सिधवानी के साथ बॉलीवुड की स्टार आलिया भट्ट और अंतरराष्ट्रीय कलाकार रिज अहमद भी मौजूद रहेंगे। वहीं हॉलीवुड से लियोनार्डो डिकैप्रियो, माइकल बी. जॉर्डन, सिलियन मर्फी जैसे बड़े नाम इस इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे। BAFTA अवॉर्ड्स को दुनिया भर में फिल्मों और कला के बेहतरीन काम को सम्मानित करने के लिए जाना जाता है, और इस बार भारतीय उपस्थिति इसे और खास बना रही है।

रितेश सिधवानी की मौजूदगी का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘बूंग’ (Boong) को ‘बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। यह किसी भी भारतीय प्रोडक्शन हाउस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह दिखाता है कि भारतीय कहानियां अब सिर्फ घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान बना रही हैं।

सिधवानी ने हमेशा भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का सपना देखा है। ‘बूंग’ का BAFTA नॉमिनेशन इस सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह फिल्म बच्चों और परिवारों के लिए बनाई गई है, लेकिन इसके जरिए भारतीय संस्कृति और भावनाओं को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें