Get App

Mira Rajput: फराह खान ने मीरा राजपूत को दिया फिल्म का ऑफर, खूबसूरती से हुईं प्रभावित

Mira Rajput: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की खूबसूरती और ग्रेस से प्रभावित होकर उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। यह वाकया सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और फैन्स इसे लेकर उत्साहित हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 4:18 PM
Mira Rajput: फराह खान ने मीरा राजपूत को दिया फिल्म का ऑफर, खूबसूरती से हुईं प्रभावित

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज से सबको चौंका दिया। हाल ही में उनके यूट्यूब व्लॉग में शाहिद कपूर की पत्नी और बिजनेसवुमन मीरा राजपूत पहुंचीं, तो फराह उनकी खूबसूरती, फिटनेस और सादगी भरे ग्लैमर पर फिदा हो गईं। इतना प्रभावित हुईं कि कैमरे के सामने ही मीरा को अपनी फिल्म में रोल ऑफर कर दिया। मीरा ने शरमाते हुए विनम्रता से मना कर दिया, लेकिन ये पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

व्लॉग में हुआ मजेदार मोमेंट

फराह का लेटेस्ट व्लॉग गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट में शूट हुआ, जहां मीरा कैजुअल लेकिन चिक लुक में एंट्री मारीं। फराह ने गर्मजोशी से वेलकम किया और बोलीं, "मीरा, तुम बिल्कुल स्टनिंग लग रही हो। हीरोइन बन जाओ ना, मेरी फिल्म में एक रोल कर लो!" मीरा शरमा गईं और हंसते हुए इनकार कर दिया। व्लॉग में ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा भी नजर आईं। फराह की ये शरारत भरी तारीफ ने माहौल हल्का-फुल्का बना दिया।

मीरा का बॉलीवुड से दूर रहना

मीरा राजपूत भले ही स्टार वाइफ हों, लेकिन उन्होंने हमेशा फिल्मों से दूरी बनाए रखी है। सफल एंटरप्रेन्योर के तौर पर उन्होंने ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया और मुंबई में लग्जरी वेलनेस सेंटर चला रही हैं। फराह की तारीफ सुनकर मीरा ने साफ कह दिया कि उनका झुकाव सिल्वर स्क्रीन की ओर नहीं है। फैंस ने मीरा के लुक की तुलना अमृता राव से कर दी, कमेंट्स में लिखा, "परफेक्ट हीरोइन मटेरियल!" शाहिद कपूर की पत्नी का ये ग्रेसफुल अंदाज सभी को पसंद आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें