Get App

Period Drama Films: संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी से प्रदीप सरकार की परिणीता तक, फेमस किताबों पर बेस्ड 7 बेहतरीन पीरियड ड्रामा फ़िल्में

Period Drama Films: पीरियड ड्रामा फिल्मों के लवर्स अगर घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं , तो हम लाए हैं आपके लिए बेस्ट फिल्मों की लिस्ट। इन मूवीज को देख बन जाएगा आपका दिन...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:24 AM
Period Drama Films: संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी से प्रदीप सरकार की परिणीता तक, फेमस किताबों पर बेस्ड 7 बेहतरीन पीरियड ड्रामा फ़िल्में
फेमस किताबों पर बेस्ड 7 बेहतरीन पीरियड ड्रामा फ़िल्में

Period Drama Films: भारतीय सिनेमा का साहित्य के साथ हमेशा से गहरा रिश्ता रहा है। फेमस उपन्यासों, कहानियों से प्रेरित होकर कई शानदार फ़िल्में बनाई गई हैं। ये पीरियड ड्रामा अपनी रॉयलटी, कल्टर और टॉपिक के कारण खास पहचान रखती हैं।

1. गंगूबाई काठियावाड़ी (2022) आधारित पुस्तक- Mafia Queens of Mumbai – एस. हुसैन ज़ैदी

संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई की ज़िंदगी को नए सिरे से परदे पर उतारा—एक कोठे की मालकिन, जो कमाठीपुरा में महिलाओं के अधिकारों की मज़बूत आवाज़ बनकर उभरी। यह फ़िल्म भले ही पारंपरिक पीरियड रोमांस न हो, लेकिन 1960 के दशक की पृष्ठभूमि, भव्य प्रोडक्शन डिज़ाइन और आलिया भट्ट का सशक्त अभिनय इसे ज़ैदी की चर्चित किताब से प्रेरित एक आधुनिक क्लासिक बनाता है।

2. देवदास (2002) आधारित पुस्तक: देवदास – शरतचंद्र चट्टोपाध्याय

भंसाली की देवदास शरतचंद्र के अमर प्रेम-त्रासदी की सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्मी रूपांतरणों में से एक मानी जाती है। भव्य सेट, यादगार संगीत और शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय बच्चन व माधुरी दीक्षित के शानदार अभिनय ने 1917 के इस उपन्यास को एक भव्य सिनेमाई महाकाव्य में बदल दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें