Get App

10 साल बाद फिर साथ दिखेंगे गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन, नई OTT सीरीज में जमेगी जबरदस्त जोड़ी

Kalki Koechlin-Gulshan Davaiya: बॉलीवुड के दो बेहतरीन और अनोखे कलाकार गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन एक दशक बाद फिर से स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। यह खबर उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 3:07 PM
10 साल बाद फिर साथ दिखेंगे गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन, नई OTT सीरीज में जमेगी जबरदस्त जोड़ी

बॉलीवुड के दो बेबाक सितारे गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन एक दशक के लंबे गैप के बाद फिर से साथ आ रहे हैं। उनकी जोड़ी ने पहले भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, और अब एक नई OTT वेब सीरीज में दोनों का कमाल देखने को मिलेगा। यह खबर फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज है, क्योंकि दोनों अपनी अनोखी एक्टिंग स्टाइल और चुनिंदा प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर हैं।

दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है। वे तभी साथ काम करते हैं जब स्क्रिप्ट उन्हें गहराई से छू जाए। सूत्रों के मुताबिक, यह सीरीज एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए बन रही है, और कहानी बिल्कुल नई शैली की होगी। जिसमें दोनों ने पहले कभी हाथ नहीं आजमाया। शूटिंग फरवरी 2026 के अंत में मुंबई में शुरू हो जाएगी। अभी प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज में है, इसलिए मेकर्स ने डिटेल्स गुप्त रखी हैं, लेकिन हाइप जोरों पर है।

शैतान

पहली बार साथ आए गुलशन और कल्कि ने बिजॉय नांबियार की 'शैतान' में जान डाल दी। गुलशन ने करण चौधरी 'केसी' का नेगेटिव शेड वाला रोल निभाया, तो कल्कि ने इंटेंस कैरेक्टर से प्रभावित किया। फिल्म ने क्रिटिकल तारीफ बटोरी और व्यावसायिक सफलता हासिल की। उनकी केमिस्ट्री ने युवाओं को खूब पसंद आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें