Ekta Kapoor Case: फिल्म और टेलीविजन सीरियल की पॉपुलर निर्माता एकता कपूर की परेशानी बढ़ती दिख रही हैं। उनके खिलाफ एक मामले में मुंबई पुलिस पर एक्शन ले लिया गया है। मुंबई की एक अदालत ने पुलिस को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है। पुलिस ने जांच रिपोर्ट समय पर कोर्ट में पेश नहीं की, जिसके चलते ये एक्शन लिया गया। एकता कपूर पर उनकी एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का अपमान करने के आरोप लगाया गया है। जिस कारण उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई थी।