Get App

Holi Special: गुलाल, डांस और धमाकेदार बीट्स—होली रील्स के लिए ये 5 बॉलीवुड गाने रहेंगे परफेक्ट चॉइस

Holi Special: आज रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और चारों ओर जश्न का माहौल है। अगर आप भी खास और आकर्षक रील्स बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सही गानों का चुनाव बेहद जरूरी है। कुछ शानदार ट्रैक आपकी रील्स की चमक को कई गुना बढ़ा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 10:29 AM
Holi Special: गुलाल, डांस और धमाकेदार बीट्स—होली रील्स के लिए ये 5 बॉलीवुड गाने रहेंगे परफेक्ट चॉइस
होली पार्टी में लगाएं ये 5 ट्रैक, डांस फ्लोर से रील्स तक मचेगी धूम

होली रंगों, उमंग और बेफिक्र मस्ती का ऐसा त्योहार है, जो हर साल नई यादें बनाने का मौका देता है। यह सिर्फ गुलाल उड़ाने या एक-दूसरे को रंगने तक सीमित नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-ठिठोली, डांस और सेल्फी का भी खास दिन होता है। आज के दौर में त्योहार का जश्न कैमरे और सोशल मीडिया के बिना अधूरा सा लगता है। खासकर इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो के जरिए लोग अपने खास पलों को दुनिया के साथ साझा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी होली 2026 पर कुछ अलग और आकर्षक रील बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो म्यूजिक का चुनाव सबसे अहम कड़ी बन जाता है।

सही गाना आपकी साधारण सी वीडियो में भी जान डाल सकता है और उसे वायरल होने का मौका दे सकता है। इसलिए जरूरी है कि ट्रेंडिंग और सदाबहार ट्रैक्स में से ऐसा विकल्प चुना जाए, जो आपके मूड और अंदाज से पूरी तरह मेल खाए।

1. Panwadi

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari का यह गाना नई पीढ़ी की पसंद बन चुका है। जोशीले बोल और एनर्जेटिक म्यूजिक इसे होली रील के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें