पॉपुलर पंजाबी सिंगर जैस्मिन संदलास ने 9 फरवरी 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने हाई-एनर्जी कॉन्सर्ट के बीच गायन अचानक रोक दिया। ‘धुरंधर’ फिल्म के हिट ट्रैक ‘शरारत’ से सुर्खियों में आईं जैस्मिन ने स्टेज से ही दो पुरुषों को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते देखा और सिक्योरिटी को हटाने का सख्त आदेश दिया। उनका यह साहसी कदम वायरल वीडियो बन गया, जिसमें वे कहती नजर आईं, "सिक्योरिटी, इन दोनों को हटा दो! कुदियां तंग कर रहे हैं। महिलाएं सेफ फील न करें तो मैं गाना जारी नहीं रखूंगी।" भीड़ से खूब तालियां बजीं।
