Get App

Javed Akhtar: इरान के लिए पसीजा जावेद अख्तर का दिल, अमेरिका-इजराइल के लीडर को लगाई फटकार

Javed Akhtar: इरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इस पर मशहूर गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इरान के लिए संवेदनशीलता दिखाई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को ‘बदमाश’ करार दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 3:47 PM
Javed Akhtar: इरान के लिए पसीजा जावेद अख्तर का दिल, अमेरिका-इजराइल के लीडर को लगाई फटकार
Javed Akhtar: ये संघर्ष अब एक पूर्ण वैश्विक युद्ध की तरफ बढ़ता प्रतीत हो रहा है।

मिडिल ईस्ट में वर्तमान में भू-राजनीतिक स्थिति बेहद तनावपूर्ण और अस्थिर हो गई है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त रूप से भीषण सैन्य हमले किए, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई। इस हमले के जवाब में ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया और इजराइल तथा बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद केवल युद्धग्रस्त क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में भी धमाकों और हमलों की खबरें आईं। इस कारण पूरी दुनिया में आतंक और दहशत का माहौल फैल गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष जल्द ही एक बड़े वैश्विक संकट का रूप ले सकता है। वहीं भारत समेत अन्य देशों के नागरिक और जानकार इस घटना पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी सतर्क हो गया है।

जावेद अख्तर का बेबाक रिएक्शन

भारत के मशहूर गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने इस बिगड़ती स्थिति पर अपनी राय दी। 2 मार्च को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कड़ी आलोचना की। अख्तर ने दोनों नेताओं की कार्यशैली को ‘बुलीज’ से तुलना करते हुए कहा कि उनके आक्रामक रवैये से वैश्विक राजनीति में खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर यह रवैया जारी रहा तो चीन समेत अन्य वैश्विक शक्तियों की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें