Get App

Wednesday Season 2: OTT पर वेडनसडे एडम्स ने दी दस्तक, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

Wednesday Season 2: एक बार फिर वेडनेस डे एडम्स की कहानी ओटीटी पर दस्तक दे रही है। इस बार नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ सबकुछ और खतरनाक होने वाला है। सीजन 2 के पहले पार्ट का नया एपिसोड रिलीज हो गया है। आइए जान लीजिए कब, कहां और कितने बजे भारत में आप इसे देख सकते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 6:15 PM
Wednesday Season 2:  OTT पर वेडनसडे एडम्स ने दी दस्तक,  जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
Wednesday Season 2 का पहला पार्ट हुआ रिलीज

Wednesday Season 2: इस वक्त फैंस को कई बड़ी और थ्रिलर वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है, उनमें ‘वेडनेस डे का सीजन 2’ का नाम भी है। वेडनेस डे एडम्स एक बार फिर वापसी कर चुकी हैं। नेवरमोर एकेडमी की कहानी इस बार ज्यादा खौफनाक होने वाली हैं। जेना ऑर्टेगा यानी वेडनेस डे के इंडियन फैन्स भी उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस सीरीज को कब, कहां और भारत में कितने बजे देख सकते हैं ? चलिए आपको बताते हैं।

नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में वेडनेस डे का रोल जेना ऑर्टेगा ने प्ले किया है, जिनके इंडिया में भी काफी फैंस हैं। उनका एक अलग फैन बेस है। खासकर इस सीरीज के बाद उनके फैन्स उनके दीवाने हो गए हैं। लोग उन्हें दूसरे सीजन में वेडनेस डे बनकर खतरों से खेलता देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज के सीजन 2 का पहला पार्ट आज यानी 6 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। जेना ऑर्टेगा की वेडनेस डे का सीजन 2 का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। भारतीय फैन्स इसे 12 बजे से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अलग-अलग देशों में यह वेब सीरीज अलग टाइमिंग के हिसाब से स्ट्रीम की गई हैं।

वेडनेस डे के सीजन 2 के पहले पार्ट में केवल 4 एपिसोड ही देखने को मिलने वाले हैं। सभी एपिसोड को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिए गए हैं। वहीं दूसरे पार्ट में भी 4 एपिसोड ही होने वाले हैं, जिसे 3 सितंबर को स्ट्रीम किए जाने का प्लान है। बचे हुए एपिसोड यानी 5वें से लेकर 8वां एपिसोड आप दूसरे पार्ट में देख पाएंगे।

मिस्ट्री और सुपरनेचुरल दुनिया के ईर्द गिर्द घूमती इस वेब सीरीज के पहले सीजन को बहुत पसंद किया गया था। पहले सीजन में 8 एपिसोड थे, जिसकी एक कहानी वहीं खत्म कर दी गई थी। पहली बार दुनिया को वेडनेस डे एडम्स के बारे में जानने को मिला था। इस बार सीजन 2 में दो अलग-अलग पार्ट हैं। सीजन 2 के पहले एपिसोड को Here We Woe Again टाइटल से रिलीज किया गया है। वहीं दूसरे को The Devil you woe, तीसरा Call of the woe और चौथा- If these woes could talk नाम दिया गया है। इस वेब सीरीज की कहानी अल्फ्रेड गॉफ़ और माइल्स मिलर ने साथ में लिखा है, जो इसके क्रिएटर भी हैं। वहीं टिम बर्टन ने सीरीज डायरेक्ट की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें