अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और कारोबारी संजय कपूर का गुरुवार शाम 53 साल की उम्र में निधन हो गया। यह घटना इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान हुई। बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ के अनुसार, माना जाता है कि खेल के दौरान गलती से मधुमक्खी निगलने के कारण कपूर को दिल का दौरा पड़ा। कपूर बिजनेस और पोलो जगत में एक जाना-माना नाम थे। सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट अहमदाबाद में कल हुई विमान दुर्घटना को लेकर था।
