Get App

Kiara Advani: ' मुझे तो खुद ही भरोसा होने लगा था ', प्लास्टिक सर्जरी कराने से जुड़ी अफवाहों पर कियारा आडवाणी ने दिया करारा जवाब

Kiara Advani: अपने एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने खुदको लेकर उड़ने वाली अफवाहों पर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी चीजें ज्यादा हद पार कर जाती हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 10, 2026 पर 6:00 PM
Kiara Advani:  ' मुझे तो खुद ही भरोसा होने लगा था ',  प्लास्टिक सर्जरी कराने से जुड़ी अफवाहों पर कियारा आडवाणी ने दिया करारा जवाब
कियारा ने याद किया जहां उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर खुद ही भरोसा कर लिया था।

Kiara Advani: कियारा आडवाणी एक बार 2021 में अरबाज खान के चैट शो पिंच में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। जहां उन्होंने ट्रोलिंग के विषयों, सोशल मीडिया का उन पर प्रभाव और प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर उनकी प्रतिक्रिया को को लेकर खुलकर बात की थी।

कियारा ने याद किया जहां उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर खुद ही भरोसा कर लिया था। घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं किसी इवेंट के लिए गई थी, जो तस्वीरें बाहर आईं तो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे उन पर कमेंट किए जा रहे थे- 'ओह, उसने प्लास्टिक सर्जरी कराई है।'

एक्ट्रेस ने कहा कि चीजें तब ज्यादा हो गईं, जब मुझे भी लगभग विश्वास हो गया था कि मैंने कुछ किया है अपने आप को। क्योंकि फोटोज बहुत ही अजीब थीं। लेकिन फिर वो रियलटी में आईं और ट्रोलिंग को अपने ऊपर हावी न होने के तरीके सीख लिए।

कियारा ने कहा कि ट्रोल्स से निपटने का उनका सबसे अच्छा तरीका हैं उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है, लेकिन कई बार वह भी प्रभावित हो जाती हैं। उन्होंने कहा, "मैं कहती हूं कि मैं इसे नजर अंदाज करती हूं, लेकिन यह खुद को बचाने का एक तरीका है। दूसरों को भी समझना चाहिए कि सामने वाले के प्रति थोड़ा सम्मानजनक रहें और समझें कि यार ये भी इंसान है, इनके भी इमोशन्स होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें