Get App

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा का 50 साल पुराना ये गाना, एक्स की याद के साथ आंखों में ला देगा आंसू

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक सिंगर और एक्टर किशोर कुमार भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उनके गाने आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड बने हुए हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 6:07 PM
Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा का 50 साल पुराना ये गाना, एक्स की याद के साथ आंखों में ला देगा आंसू
यूं तो किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन जिस गाने के बारे में हम जिक्र कर रहे हैं, वह वाकई बेहद मैजिकल है।

Cinema Ka Flashback: हिंदी सिनेमा के पुराने सबसे शानदार गानों के बारे में बात की जाए तो उसमें ज्यादातर गाने सिंगर किशोर कुमार के होंगे। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर के दौरान हर जॉनर के गाने गाए हैं। फिर रोमांटिक, कॉमिक हो या फिर सेड सॉन्ग्स हो। किशोर कुमार की खासियत यह थी वह सिंगर के साथ-साथ एक्टर और निर्देशक भी बेहद शानदार थे।

आज हम आपको किशोर कुमार के एक ऐसे यादगार गमभरे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 50 साल पहले रिलीज हुआ था। आज भी इस गाने को सुनकर फैंस का दिल भर आता है। इतना ही नहीं जेन जी के बीच भी पॉपुलर है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।

यूं तो किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन जिस गाने के बारे में हम जिक्र कर रहे हैं, वह वाकई बेहद मैजिकल है। सेड सॉन्ग्स के मामले में मानों ऐसा होता था कि किशोर दा अपने दिल का दर्द गाने में उतार देते थे। इसका अंदाजा आप साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म आंधी के गानों से लगा सकते हैं। इस फिल्म का गाना तेरे बिना जिंदगी से... (Tere Bina Zindagi Se ) को सुनकर आज भी आपको अपने खोए प्यार की याद और आंखों में आंसू आ जाएंगे।

किशोर कुमार का ये गाना पिछले 5 दशकों से हिंदी सिनेमा कल्ट संड सॉन्ग का ताज अपने नाम किए हुए है। इस गाने में लता मंगेशकर ने किशोर दा के साथ डूएट किया था। आंधी का ये आईकॉनिक गाना है, जिसमें दो दिग्गजों ने आवाज दी थी। इस गाने को अभिनेता संजीव कुमार और अभिनेत्री सुचित्रा सेन पर शूट किया गया है। तेरे बिना जिंदगी से... सुनने के बाद हर किसी को अपने भूले बिसरे प्यार की याद आ ही जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें