टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का बड़ा खुलासा, अफगान फाइटर के साथ रिलेशनशिप पर लगी मुहर

जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में अपनी दमदार मौजूदगी से सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। पहली बार कैमरे के सामने कृष्णा ने प्यार में होने की बात स्वीकार की, जिससे फैंस हैरान भी हुए और खुश भी

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 2:15 PM
Story continues below Advertisement
साल 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई थी।

जैकी श्रॉफ की लाडली बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो द 50’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंट परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ी है। हर एपिसोड के साथ कृष्णा कुछ न कुछ नया लेकर सामने आ रही हैं, जो उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है। इसी बीच शो के एक खास एपिसोड में कृष्णा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी।

आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट रहने वाली कृष्णा ने इस बार कैमरे के सामने खुलकर बात की। उन्होंने न सिर्फ यह स्वीकार किया कि वह प्यार में हैं, बल्कि अपनी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ बातें भी शेयर कीं। यह खुलासा उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा और सोशल मीडिया पर भी इस पर खूब चर्चा शुरू हो गई।

कौन हैं कृष्णा के दिल के खास?


शो के दौरान कृष्णा ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड का नाम अब्दुल अजीम बदख्शी है। वह अफगानिस्तान से ताल्लुक रखते हैं और पेशे से एक प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर हैं। कृष्णा ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें हमेशा से स्ट्रॉन्ग और कॉन्फिडेंट पुरुष पसंद रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब्दुल का व्यक्तित्व उन्हें काफी चैलेंजिंग लगा, और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित कर गई। कृष्णा के मुताबिक, उन्हें “अल्फा मैन” पसंद हैं और अब्दुल बिल्कुल वैसे ही हैं।

इंस्टाग्राम से गोवा तक की लव स्टोरी

कृष्णा ने अपनी लव स्टोरी के शुरुआती दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि साल 2020 में दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। नवंबर 2020 में पहली बार चैटिंग शुरू हुई और करीब आठ महीने तक सिर्फ बात होती रही। मई 2021 में दोनों की पहली मुलाकात हुई। उस वक्त अब्दुल बहरीन में थे। कृष्णा ने बताया कि वे दोनों पहले इंस्टाग्राम पर जुड़े थे और वह पहले से ही अब्दुल को उनकी फाइट्स के जरिए जानती थीं। पहली मुलाकात के लिए कृष्णा ने मुंबई की भीड़ से दूर गोवा को चुना, जहां दोनों ने साथ वक्त बिताया और यहीं से उनकी बॉन्डिंग और गहरी हो गई।

भाषा की दीवार भी नहीं रोक पाई प्यार

कृष्णा ने बताया कि उनकी और अब्दुल की पहली भाषा भी एक जैसी नहीं है। अब्दुल फारसी बोलते हैं, जबकि कृष्णा इंग्लिश में सहज हैं। हिंदी भी दोनों की लगभग एक जैसी है। बावजूद इसके, उनके बीच कनेक्शन इतना मजबूत था कि दूरी भी उन्हें अलग नहीं कर पाई। जब अब्दुल वापस लौटे, तब दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे को काफी मिस कर रहे हैं। आज कृष्णा अक्सर सोशल मीडिया पर अब्दुल के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में फैंस अब बेसब्री से उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं।

Farah Khan: फराह खान के कुक दिलीप ने अपनी बायोपिक के लिए टाइटल बताया, कॉरियोग्राफर सुनकर हुई शॉक्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।