Get App

Kusha Kapila: कुशा कपिला ने अनुभव सिंह बस्सी के लिए लिखा प्यारा बर्थडे नोट, डेटिंग अफवाहों को मिला नया झटका

Kusha Kapila: कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बास्सी के बर्थडे पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सेल्फी शेयर कर दिल जीत लिया। लंबे इमोशनल नोट ने दोनों के बीच खास रिश्ते का इशारा किया, जिससे डेटिंग स्पेकुलेशन्स फिर से गरम हो गईं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 11:13 PM
Kusha Kapila: कुशा कपिला ने अनुभव सिंह बस्सी के लिए लिखा प्यारा बर्थडे नोट, डेटिंग अफवाहों को मिला नया झटका

सोशल मीडिया की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव बस्सी के जन्मदिन पर एक लंबा और भावनात्मक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने उनके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी। इस पोस्ट के सामने आते ही दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

कुशा ने अपने नोट में लिखा कि बसी उनके जीवन में बेहद खास जगह रखते हैं और उनके साथ बिताए पल हमेशा यादगार रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बस्सी की मौजूदगी ने उनके जीवन को और भी खूबसूरत बना दिया है। इस इमोशनल पोस्ट के साथ कुशा ने दोनों की तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्हें फैन्स ने हाथों-हाथ लिया।

कुशा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे @be_a_bassi। उदार दिल, घबराहट में सबसे शांत रहने वाला, मांगी गई मदद से ज्यादा देने वाला, रिवर्स एजिंग वाले पार्टी लवर, किसी को पीछे नहीं छोड़ने वाला, सबको खुश रखने वाला।" ये नोट इतना गहरा था कि फैंस ने इसे 'सॉफ्ट लॉन्च' बता दिया। पहले कुशा के 36वें बर्थडे पर अनुभव की मौजूदगी ने हेडलाइन्स बटोरी थीं।

They are def dating and he’s on the trip with her!!! byu/dundamuffin inInstaCelebsGossip

सब समाचार

+ और भी पढ़ें