Get App

Varanasi Run Time: महेश बाबू–प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘वाराणसी’ बनेगी एक ही पार्ट की फिल्म, राजामौली ने किया बड़ा खुलासा

Varanasi Run Time: भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली ने अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लंबे समय से यह चर्चा थी कि फिल्म को दो या तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब राजामौली ने फिल्म से जुड़ी सारी अफवाहों से पर्दा उठाया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 12:10 PM
Varanasi Run Time: महेश बाबू–प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘वाराणसी’ बनेगी एक ही पार्ट की फिल्म, राजामौली ने किया बड़ा खुलासा

एसएस. राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म 'वाराणसी' अब दो भागों में नहीं बंटेगी। निर्देशक ने कन्फर्म किया कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जोनास स्टारर यह एपिक एडवेंचर एक ही पार्ट में रिलीज होगी, जिसमें लगभग 3 घंटे का रनटाइम होगा। 'आरआरआर' की सफलता के बाद यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर नई ऊंचाई देगा।

एक महाकाव्य, एक सफर

फिल्म की कहानी हजारों सालों के कालखंड जैसे प्राचीन इतिहास से आधुनिक समय तक को कवर करती है। महेश बाबू डुअल रोल में हैं: मुख्य किरदार रुद्र और भगवान राम। प्रियंका मंदाकिनी बनी हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक कुम्भा के किरदार में धमाल मचाएंगे। वाराणसी के घाटों से एंटार्कटिका, आफ्रीका तक का सफर टाइम-ट्रैवल, कॉस्मिक आर्टिफैक्ट और शिव भक्त की मिशन पर आधारित है। राजामौली ने रामायण से प्रेरित सीन जोड़े हैं, जो फिल्म को दिव्यता देंगे।

चुनौतीपूर्ण शूटिंग का रोमांच

केन्या के मासाई मारा में जंगली जानवरों के बीच शूटिंग हुई, जहां वाइल्डबीस्ट माइग्रेशन के दौरान क्रू ने इंतजार किया। प्रियंका ने बताया, "हाथी चलें तभी डायलॉग देना पड़ता था डरावना लेकिन रोमांचक।" महेश ने पहला दिन याद किया, जब गाड़ियां चली गईं और हजारों जानवरों ने घेर लिया। राजामौली वॉकी-टॉकी से निर्देश देते रहे। फिल्म में भारी VFX है, लेकिन रियल लोकेशन्स और प्रैक्टिकल इफेक्ट्स पर जोर दिया गया। 60 दिनों की मेहनत से बना यह सीक्वेंस अविस्मरणीय होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें