टीवी स्टार कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर की शादी ने बॉलीवुड को रोमांचित कर दिया है। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की तस्वीरें शेयर कर फैंस को पार्टी की अंदरूनी झलक दी। 11 मार्च को मुंबई में हुई उनकी रजिस्टर मैरिज के ठीक अगले दिन 12 मार्च को आयोजित इस ग्रैंड आफ्टर-पार्टी में सेलेब्स ने जमकर ठुमके लगाए।
