Get App

Neha Dhupia: 'गेम के दौरान इमोशंस हाई होते हैं, लेकिन शूट खत्म...' रोडीज में गैंग लीडर्स के साथ रिश्तों पर नेहा ने खुलकर की बात

Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने बताया रोडीज में भले ही ऑन-स्क्रीन गैंग लीडर्स के बीच तीखी बहस और टकराव दिखता हो, लेकिन कैमरे के पीछे सभी के रिश्ते काफी दोस्ताना होते हैं। नेहा के बताया, गेम के दौरान इमोशंस बहुत हाई होते हैं, लेकिन शूट खत्म होते ही माहौल जल्दी ही सामान्य हो जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 10:16 PM
Neha Dhupia: 'गेम के दौरान इमोशंस हाई होते हैं, लेकिन शूट खत्म...' रोडीज में गैंग लीडर्स के साथ रिश्तों पर नेहा ने खुलकर की बात
Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने बताया कि शो में सभी गैंग लीडर्स, खुद वह भी, काफी कॉम्पिटिटिव होते हैं

नेहा धूपिया रियलिटी शोज एमटीवी रोडीज के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऑफ-स्क्रीन गैंग लीडर्स के बीच के रिश्ते के बारे में बात की है। नेहा धूपिया ने बताया रोडीज में भले ही ऑन-स्क्रीन गैंग लीडर्स के बीच तीखी बहस और टकराव दिखता हो, लेकिन कैमरे के पीछे सभी के रिश्ते काफी दोस्ताना होते हैं। नेहा के बताया, गेम के दौरान इमोशंस बहुत हाई होते हैं, लेकिन शूट खत्म होते ही माहौल जल्दी ही सामान्य हो जाता है। किसी से भी किसी तरह की दुश्मनी नहीं रहती है।

रोडीज का रोडीज XX: डबल क्रॉस काफी खास रहा। इस सीजन में नेहा धूपिया ने दोबारा गैंग लीडर के तौर पर वापसी की। साथ ही रणविजय सिंह भी शो में लौट आए, जो कुछ समय से रोडीज से दूर थे।

नेहा ने क्या कहा

स्क्रीन स्पॉटलाइट को दिए एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने MTV रोडीज में साथी गैंग लीडर्स के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और नए गैंग लीडर एल्विश यादव के साथ काम करने को लेकर बात की है। नेहा ने आगे बताया कि प्रिंस नरूला को वह पहले से जानती थीं क्योंकि वे पहले भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। नेहा के मुताबिक, जब वह दोबारा शो में लौटीं, तब प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती पहले से ही शो का हिस्सा थे, जबकि एल्विश यादव की एंट्री गैंग लीडर्स की टीम में एक अनपेक्षित लेकिन दिलचस्प जोड़ के तौर पर हुई। शो में दोबारा आने के सवाल पर नेहा ने कहा, “सब ठीक था, मैं रिया को पहले से सोशल तौर पर जानती हूं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें