Get App

O Romeo BO Day 11: ओ’रोमियो के 11वें दिन की कमाई में आई गिरावट, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद कायम

O Romeo BO Day 11: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी तेजी दिखाई थी। लेकिन रिलीज के 11वें दिन, यानी दूसरे सोमवार को, फिल्म की कमाई फिर धीमी हो गई। दर्शकों की संख्या कम होने और वीकडेज के असर के कारण इसका प्रदर्शन इस दिन पिछली दिनों के मुकाबले कमजोर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:22 AM
O Romeo BO Day 11: ओ’रोमियो के 11वें दिन की कमाई में आई गिरावट, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद कायम
O Romeo BO Day 11:  23 फरवरी, 2026 (ग्यारहवें दिन) फिल्म ने 5.80% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। 

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी वाली रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर ‘ओ’रोमियो’ ने हाल ही में थिएटर में अपनी रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिश्रित प्रतिक्रिया पाई है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट ने दर्शकों को आकर्षित किया, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ में अलग-अलग राय के कारण हर सर्किट में प्रतिक्रिया समान नहीं रही। वीकेंड के दौरान फिल्म ने लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता पाई, जबकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिले। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अपनी दमदार कहानी और अभिनेताओं के अभिनय की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है।

इसके साथ ही, शाहिद कपूर की पिछली हिट फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में मजबूत शुरुआत की और अब ये दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

दूसरे मंडे का कलेक्शन

रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 47.1 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद 8वें दिन 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़ और 10वें दिन 3.15 करोड़ का कलेक्शन हुआ। 11वें दिन (दूसरे मंडे) फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए। अब 11 दिनों में कुल कमाई 57.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें