वैलेंटाइन वीक में प्यार की मिठास घुल रही है, लेकिन सच्चा इश्क हमेशा आसान नहीं होता। लोककथाओं की वे अमर प्रेम कहानियां जिनमें दुनिया ने आशिकों को अलग करने की हर साजिश रची, फिर भी उनका प्यार आज भी दिलों में बस्ता है। बॉलीवुड ने हीर-रांझा, लैला-मजनू, सोहनी-महीवाल और रोमियो-जूलियट जैसे क्लासिक्स को सिल्वर स्क्रीन पर उतारकर नई जिंदगी दी। वो पहला नजराना, वो बिछड़ने का दर्द, वो चिता पर एक होने का जज्बा ये फिल्में वैलेंटाइन पर याद दिलाती हैं कि सच्चा प्यार बेमिसाल बलिदान मांगता है। आइए, इस प्रेमोत्सव पर इनकी यात्रा को फिर से जीएं।
