यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। 2 घंटे 42 मिनट की मजबूत और शानदार फिल्म आपको कुर्सी से हिलने का मौका नहीं देती है। दमदार स्टार कास्ट से सजी मूवी की कहानी हैरान और परेशान करती है। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है, जो अपने अतीत के नतीजों से परेशान और संघर्ष करते हैं। दोनों का प्रजेंट तो मुश्किल होता है, लेकिन अतीत का साया उन्हें और जीने नहीं देता है। वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another Story) की कहानी बॉब के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एक क्रांतिकारी था। अपने अतीत से भागते हुए दुनिया से कटकर अपनी लाइफ जीता है। उसे शराब की लत लग चुकी है और अपनी बेटी के साथ जिंदगी गुजार रहा है। एक रोज उसका पुराना कट्टर दुश्मन उसकी जिंदगी में कमबैक करता है और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है।