Oscars 2026 Red Carpet: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अपने लुक से चार-चांद लगा दिए। रविवार को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वां एकेडमी अवॉर्ड का आगाज हुआ। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ ग्लोबल स्टार्स के शानदार लुक्स ने फैंस को दीवाना बना दिया।
