Get App

OTT Releases: इस वीकेंड हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का, Netflix से लेकर Prime तक...रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज

OTT Releases: जून के तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है। इस वीकेंड आपको इन फिल्मों को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। जून के तीसरे वीकेंड में ओटीटी पर इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3'जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 9:20 PM
OTT Releases: इस वीकेंड हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का, Netflix से लेकर Prime तक...रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है

OTT Releases this week: ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है, जिसको आप आसानी से घर बैठ कर एन्जॉय कर सकते हैं। जून के तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है। इस वीकेंड आपको इन फिल्मों को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। जून के तीसरे वीकेंड में ओटीटी पर इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3'जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है।

आइए जानते हैं इस हफ्ते Netflix, Prime Video, ZEE5, SonyLIV और JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है।

  • ग्राउंड जीरो (Prime Video)
  • इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 20 जून 2025 को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने एक बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभाया हैं। जिसे देश के सबसे खतरनाक आतंकवादी राणा ताहिर नदीम को पकड़ने की जिम्मेदारी दी जाती है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें