OTT Releases This Week: जुलाई के पहले हफ्ते में ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिन्हें आप घर बैठ कर आसानी से देख सकते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर कई पॉपुलर शो और फिल्में रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है। जुलाई के पहले वीकेंड में ओटीटी पर 'कालीधार लापता' और 'ठग लाइफ' जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है।
आइए जानते हैं इस हफ्ते Netflix, Prime Video, ZEE5, SonyLIV और Jio Hotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही है।
गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ठग लाइफ' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ये फिल्म जून के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।मणिरत्नम की इस फेमस फिल्म में कमल हासन, सिलंबरासन, त्रिशा और जोजू जॉर्ज जैसे फेमस कलाकार है। ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में स्ट्रीम की जा सकेगी।
अभिषेक बच्चन और निमरत कौर की इमोशनल ड्रामा फिल्म 'कालीधर लापता' 4 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म को मधुमिता ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी में एक बुजुर्ग कालीधर और एक अनाथ बच्चे बल्लू के बीच के खास रिश्ते को दिखाया गया है।
'हेड्स ऑफ स्टेट' (Prime Video)
एक्शन और कॉमेडी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रिम हो रही है। इल्या नाइशुलर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जॉन सीना और इदरीस एल्बा अहम रोल में हैं। दोनों को एक खतरनाक साजिश रोकने के लिए साथ मिलकर काम करना पड़ता है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।
'द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस' (SonyLIV)
निर्देशन नागेश कुकुनूर की डॉक्यूमेंट्री ‘द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस’ 4 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की सीबीआई जांच पर बेस्ड है। इसमें उस 90 दिन की जांच को दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री आर्काइव फुटेज और इंटरव्यू के जरिए एक सच्ची घटना को रोमांचक अंदाज में पेश करती है।
'द गुड वाइफ' (Jio Hotstar)
'द गुड वाइफ' अब 4 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। ये शो अमेरिकी शो का भारतीय वर्जन है। रेवती के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में प्रियामणि लीड रोल में हैं। अपने पति के घोटाले के बाद वो फिर से अपने करियर की शुरुआत करती है। यह सीरीज कोर्टरूम ड्रामा के साथ-साथ एक इमोशनल फैमिली पॉब्लम को भी दिखाती है।