Get App

OTT Release: सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर होगा आपका लॉन्ग वीकेंड, रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज

OTT Releases: अगस्त में तीसरे वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, सस्पेंस, हॉरर और मर्डर मिस्ट्री जैसे कई नए और दिलचस्प कंटेंट आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन सीरीज और फिल्मों को आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 3:14 PM
OTT Release: सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर होगा आपका लॉन्ग वीकेंड, रिलीज हो रही ये फिल्में और सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज आने वाली है

OTT releases: ओटीटी पर ये हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्मों और वेब सीरीज को आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चहिए। अगस्त के तीसरे वीकेंड में ओटीटी पर 'तेहरान' से लेकर 'सारे जहां से अच्छा' जैसी कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है।

आइए जानते हैं इस हफ्ते प्राइम वीडियो, जियोसिनेमा, सोनीलिव और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही है।

'तेहरान'

जॉन अब्राहम की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' 14 अगस्त को जी5 पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो ईरान और इजराइल हमले पर है। स्वतंत्रता दिवस के मौके आप देश भक्ति की इस फिल्म को देख सकते हैं। रियल लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म एक्शन, राजनीति और सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा और मधुरिमा तुली भी लीड रोल में है।

'सारे जहां से अच्छा'

प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा की फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' 1970 के दशक पर बेस्ड ये हिंदी स्पाई थ्रिलर एक भारतीय एजेंट की सिक्रेट मिशन की कहानी है, जिसमें पाकिस्तान की परमाणु योजना को रोकने की कोशिश करता है। 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म को आप लॉन्ग वीकेंड पर देख सकते हैं।  फिल्म में स्पाई, देशभक्ति और खतरनाक मिशनों का रोमांच को बखूबी दिखाया गया है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें