Get App

Neer Nursery Tour: परिणीति चोपड़ा ने बेटे नीर के नर्सरी रूम की शेयर की फोटोज, लिखा खास कैप्शन

Neer Nursery: परिणीति चोपड़ा ने अपने बेटे नीर के नर्सरी रूम की फोटोज शेयर करते हुए खास कैप्शन लिखा है। सोशल मीडिया एक्ट्रेस की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 1:44 PM
Neer Nursery Tour: परिणीति चोपड़ा ने बेटे नीर के नर्सरी रूम की शेयर की फोटोज, लिखा खास कैप्शन
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने बेटे नीर के नर्सरी रूम की शेयर की फोटोज

Neer Nursery: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके राजनेता पति राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने बेटे नीर के लिए बनाए गए 'छोटे से नर्सरी रूम' की एक झलक साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नर्सरी की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि वे चाहते थे कि यह जगह शांत और मेडिटेड इंवायरमेंट के साथ हो।

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, नीर के लिए हमारा छोटा सा पीसफुल स्पेस। पहली बार माता-पिता बनने के नाते, हम चाहते थे कि जब तुम अंदर आओ, तो तुम्हें नर्सरी में शांति का अनुभव हो। हल्की धूप, ठंडी हवा, सौम्य रंग और एक शांत, पारंपरिक खूबसूरती, जो हम दोनों के लिए बिल्कुल सही है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हम डिलिवरी के बाद के शुरुआती महीनों में इसे बहुत शोरगुल वाला या बहुत सारे रंगों से भरा हुआ नहीं चाहते थे। रंग दो महीने बाद ही आनी चाहिए। शुरुआती दिनों के लिए - बस गर्माहट, सुकून देने वाली ऊर्जा और एक ऐसी जगह जहां हम तीनों आराम से एक साथ रह सकें। बैकग्राउंड में बजते गाने, खिड़की से आती हल्की हवा जो हमें घेर ले - यही हमारे लिए प्यार का मतलब है।

इसके बाद अभिनेत्री ने उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके विचार को साकार करने में उनकी मदद की और लिखा, “मैं उन सभी को धन्यवाद दिए बिना आगे नहीं बढ़ सकती जिन्होंने इसे साकार किया। सबसे पहले, हमारी गॉडमदर @dinky_nirh - हमारे नन्हे बच्चे के लिए सबसे खूबसूरत पालना, अलमारी, संदूक और वॉलपेपर कलेक्ट करने के लिए धन्यवाद। आपने इस जर्नी को इतना आसान और मजेदार बना दिया। आप सचमुच शानदार हैं। @pinchofprettyofficial - क्या अब आप मेरी आधिकारिक फर्नीचर डिज़ाइनर हैं? हां, और हां। हमारे शानदार, जेंटलमैन वॉलपेपर के लिए - धन्यवाद @deartinytales।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें