Get App

Prakriti Kakkar: प्रकृति कक्कड़ की शादी की धूमधाम शुरू, मेहंदी से बरवाड़ा किले तक दो हफ्ते चलेगा रॉयल जश्न!

Prakriti Kakkar: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर प्राकृति कक्कड़ ने अपनी शादी की रस्मों की शुरुआत बड़े ही धूमधाम से कर दी है। प्राकृति, जो अपने हिट गानों ‘हवा हवा’ और हाल ही में अकॉन के साथ बेंगलुरु कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, अब अपनी जिंदगी के नए सफर में कदम रख रही हैं। उनका विवाह बिजनेसमैन विनय आनंद से होने जा रहा है और इसकी शुरुआत एक खूबसूरत मेहंदी सेरेमनी से हुई है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 9:12 PM
Prakriti Kakkar: प्रकृति कक्कड़ की शादी की धूमधाम शुरू, मेहंदी से बरवाड़ा किले तक दो हफ्ते चलेगा रॉयल जश्न!

सिंगर प्रकृति कक्कड़ इन दिनों शादी के सपनों में खोई हुई हैं। 'हवा हवा', 'गुरु' जैसे सुपरहिट गानों से फेमस इस खूबसूरत आवाज की मालिक ने विनय आनंद संग अपनी शादी का आगाज इंटीमेट मेहंदी सेरेमनी से कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में प्रकृति हरे रंग का खूबसूरत लेहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसमें मिरर वर्क और फाइन एम्ब्रॉयडरी चमक रही है। मैचिंग दुपट्टा, हैवी जूलरी और फूलों का टच उन्हें परफेक्ट ब्राइड बना रहा है।

मेहंदी का रोमांटिक अंदाज

मिनिमल मेकअप और लूज वेव्स हेयरस्टाइल में प्रकृति का चेहरा मेहंदी की गर्मजोशी से चमक रहा था। गेंदे के फूलों और अर्थी टोन्स से सजा वेन्यू फैमिली और करीबियों भरा प्यार लिए झूम रहा था। दूल्हा विनय भी ग्रीन कुर्ता-पजामे में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लगे। दोनों के हग्स, स्माइल्स और बातों ने उनकी केमिस्ट्री का राज खोल दिया। ये छोटी सी फैमिली गैदरिंग जल्द ही सोशल मीडिया पर छा गई। प्रकृति की बहनें सुकृति और आकृति भी फुल सपोर्ट में हैं, जो हर इवेंट को खास बना रही हैं।

बरवाड़ा किले में रॉयल शादी का प्लान

मेहंदी तो बस शुरुआत है। जयपुर के पास बरवाड़ा किले में होने वाली इंटीमेट शादी राजस्थान के शाही ठाठ-बाट से सजेगी। कपल की उदयपुर ट्रिप ने ये राजस्थानी किला फाइनल किया। प्रकृति ने बताया कि ये उनका बचपन का ख्वाब था। इसके बाद दिल्ली में सेलिब्रेशन्स और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जहां इंडस्ट्री वाले भी पहुंचेंगे। दो हफ्ते तक चलने वाला ये जश्न फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के लिए स्पेशल होगा। प्रकृति ने विनय के लुक्स खुद स्टाइल किए हैं, जबकि अपना ब्राइडल लहंगा फाइनल करने में थोड़ा टाइम लगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें